जंगल में भूत । ghost in the forest

 जंगल में भूत । ghost in the forest
Horror Story

एक सुनसान जंगल में भूत रहता था। उस जंगल में जाने से लोग डरते थे। जो भी शाम 5:00 बजे के बाद उस जंगल में जाता था। वह भूत उसे नुकसान पहुंचाता था। एक लड़की शहर में पढ़ाई करके अपने गांव आ रही थी। वह लड़की अपने घर वाले को नहीं बताई कि मैं घर आ रही हूं। वह लड़की सोची मैं अपने घरवालों को सरप्राइस दूंगी। वह लड़की जिस बस से आ रही थी। वह बस रास्ते में ही खराब हो गया। बस को ठीक करने में 3 घंटे का समय लग गया वह लड़की अपने गांव 6:00 बजे पहुंच जाती है। जब वह लड़की बस से नीचे उतरती है। तो काफी अंधेरा हो गया था। उस लड़की को अपने घर पहुंचने के लिए 1 किलोमीटर पैदल जाना होगा। वह लड़की पैदल चलने लगी वह रास्ता बहुत सुनसान था। जब वह लड़की कुछ दूर पैदल जाती है। तो उसे रास्ते में 4 लोग मिलते हैं। वह चारों लोग नशे में थे। वह लड़की डर जाती है। और वह तेजी से चलने लगती है। चारों व्यक्ति का ध्यान उस लड़की पर जाता है।


वह चारों लोग उस लड़की का पीछा करने लगते हैं। जब वह लड़की पीछे घूम कर देखती है। तो वह चारों लोग उसका पीछा कर रहे थे। वह लड़की तेजी से भागने लगी। वह भागते भागते सुनसान जंगल में पहुंच गई। जहां भूत रहता था। चारों व्यक्ति भी लड़की के पीछे भागने लगे और उस लड़की को पकड़ लेते हैं। वह लड़की बोलती है। मुझे छोड़ दो मुझे अपने घर जाना है। चारों में से एक आदमी बोलता है। तुम ने हम लोगों को बहुत भगाया है। इतनी आसानी से कैसे छोड़ दूं। और वह व्यक्ति उस लड़की को धक्का देकर जमीन पर गिरा देता है। जब वह व्यक्ति लड़की की और आगे बढ़ रहा था। तभी वहां पर भूत आ जाता है। वह व्यक्ति वही रुक जाता है। आगे नहीं बढ़ पा रहा था। पीछे से तीनों व्यक्ति बोलते हैं। रुक क्यों गया वह व्यक्ति बोलता है। मुझे कोई पकड़ा हुआ है। मैं लड़की की और नहीं बढ़ पा रहा हूं। वह भूत किसी को नजर नहीं आ रहा था। पीछे से वह तीनों व्यक्ति लड़की की ओर बढ़ते हैं। और वह भूत तीनों को भी वही रोक देता है। भूत उन चारों व्यक्तियों को बहुत मारता है। चारों व्यक्ति अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाते हैं।


वह लड़की बोलती है। मैं तुम्हारा शुक्रिया अदा करती हूं। आज तुमने मेरी इज्जत और जान बचाई है। मैं तुम्हें देखना चाहती हूं। क्या तुम मेरे सामने आ सकते हो वह भूत लड़की के सामने आ जाता है। वह लड़की पूछती है, तुम यहां कब से भटक रहे हो भूत बोलता है। मैं इस जंगल में 10 वर्षों से भटक रहा हूं। वह लड़की बोलती है। तुम अपनी कहानी शुरू से बताओ भूत बोलता है। मैं एक लड़की से प्यार करता था। और वह लड़की भी मुझसे प्यार करती थी। जब यह बात लड़की के पिताजी को पता चला तब उसके पिता ने हम दोनों को इस जंगल में धोखे से लेकर आए और उस लड़की के पिता ने अपनी बेटी को जलाकर मार डाला और मुझे मार कर इसी जमीन में दफना दिया। लड़की बोलती है, मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकती हूं। भूत बोलता है। मैं उस लड़की के पिता को मार दूंगा। तो मेरी आत्मा नहीं भटकेगी लड़की बोलती है। ठीक है, मैं उस लड़की के पिता को इस जंगल में लेकर आऊंगी। कुछ देर बाद लड़की जंगल से अपने घर चली जाती है। और उस लड़की के पिता को अपने जाल में फंसा लेती है। और धोखे से उस व्यक्ति को जंगल ले कर चली जाती है।


वह व्यक्ति पूछता है। तुम मुझे इस जंगल में क्यों लेकर आई हो तभी वहां पर भूत आ जाता है। भूत को देखकर वह व्यक्ति डर जाता है। और बोलता है, मैंने तो तुम्हें मार दिया था। तो तुम जिंदा कैसे हो भूत बोलता है। हां तुमने मुझे मार दिया था। लेकिन मेरी आत्मा आज तक भटक रहा है, तुम से बदला लेने के लिए इतना बोलते ही वह भूत उस व्यक्ति को मार देता है। भूत उस लड़की का शुक्रिया अदा करता है। और भूत का आत्मा आजाद हो जाता है।


Post a Comment

If you doubt please comment

Previous Post Next Post