How to calm your anger in Hindi। अपने गुस्से को कैसे शांत करें
मानव एक ऐसा प्राणी है जिसे गुस्सा किसी ना किसी बात से आ जाता है जिस गुस्से के कारण उस प्राणी को नुकसान होता है आखिरकार मनुष्य को गुस्सा क्यों आता है इसके प्रमुख कारण है:
1. परिवारिक समस्या : कुछ लोग तो इसलिए गुस्सा करते हैं क्योंकि उनके पास पैसे नहीं है और घर की पूरी जिम्मेदारी होती है अगर कोई व्यक्ति घर की जरूरत पूरा करने में असमर्थ रहता है तो आपस में ही लोग झगड़ते हैं.
2. गलत शब्द का उच्चारण : अगर किसी भी व्यक्ति को गलत शब्द बोल दिया जाए तो स्वाभाविक है किसी भी व्यक्ति को गुस्सा आ जाता है.
3. किसी की बुराई करने पर : अगर कोई व्यक्ति किसी की बुराई करता है। और उसे उसे पता चल जाता है तो उस व्यक्ति को गुस्सा आ जाता है।
4. किसी भी व्यक्ति का मजाक बनाना : अगर कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति का मजाक उड़ाता है या मजाक बनाता है तो उस व्यक्ति को गुस्साआ जाता है।
5. किसी भी व्यक्ति को परेशान करने पर : अगर कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को परेशान करता है और वह व्यक्ति उस व्यक्ति को बार-बार परेशान करे तो उसे गुस्सा आ जाता है।
6. किसी व्यक्ति का अपमान करना : अगर कोई मनुष्य किसी मनुष्य का अपमान करे तो कोई भी मनुष्य शांत नहीं रहता है। उसे गुस्सा आ जाता है।
7. किसी भी व्यक्ति का संपत्ति धोखे से ले लेना : मनुष्य को गुस्सा आ सकता है जब उसकी संपत्ति कोई धोखे से ले लेता है।
8. झूठ बोलने पर : जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता है और उस व्यक्ति को पता चल जाता है तो उसे गुस्सा आ जाता है।
9. बिना गलती करने पर उस पर आरोप लगाना : किसी भी व्यक्ति को गुस्सा आ सकता है जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति पर गलत आरोप लगाता है।
10. किसी भी व्यक्ति को धमकाना : अगर कोई मनुष्य किसी मनुष्य को धमकाता है तो उस व्यक्ति को गुस्सा आ जाता है।
गुस्सा करने पर क्या क्या नुकसान हो सकता है :
1. जब कोई मनुष्य अपने ही परिवार में लड़ता और झगड़ता है, तो आपस में टकराव हो जाता है आज सभी अलग हो जाते हैं और जिंदगी भर खुश नहीं रह पाते हैं।
2. अगर कोई मनुष्य किसी भी व्यक्ति को गलत शब्द बोल देता है तो आपस में लड़ने लगते हैं अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उनका जीवन बर्बाद हो जाता है।
3. कोई व्यक्ति किसी की बुराई करता है अगर उस व्यक्ति को पता चल जाता है तो उससे लड़ने लगता है और आपस में दुश्मन बन जाते हैं और बाद में बदला लेते हैं।
4. अगर कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति का मजाक उड़ाता है तो उसे दुख पहुंचता है और उसके मन में क्रोध की ज्वाला जगती है जिससे वह उस व्यक्ति को कुछ भी कर सकता है।
5. अगर कोई व्यक्ति किसी मनुष्य को परेशान करता है और वह बार-बार लगातार परेशान करें तो उसे गुस्सा आ जाता है और वह व्यक्ति उस व्यक्ति को बहुत मारता है और मामला थाना तक चला जाता है।
6. अगर कोई व्यक्ति का अपमान करे तो उस व्यक्ति को गुस्सा आ जाता है और जो व्यक्ति अपमान करता है, उसको जिंदगी भर माफ नहीं करता है।
7. अगर कोई व्यक्ति किसी मनुष्य का संपत्ति धोखे से ले लेटा है तो उसे जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है और जिस किसी मनुष्य का संपत्ति धोखे से लिया है वह मनुष्य उसे कभी भी बर्बाद कर सकता है।
8. झूठ बोलने पर मनुष्य जिंदगी भर झूठ बोलने की आदत हो जाती है जब वह मनुष्य सच बात भी बोलेगा तो लोग उसकी बात का विश्वास नहीं करेंगे। झूठ बोलना गलत नहीं है पर झूठ कब बोलना है क्यों बोलना है किन परिस्थितियों में बोलना है इन बातों का ज्ञान होना आवश्यक है अगर झूठ मजाक के उद्देश्य में बोले जा रहे हैं तो कोई बात नहीं लेकिन अगर झूठ बोलने से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचता है तो झूठ नहीं बोलना चाहिए।
9. अगर कोई मनुष्य गलती ना करें और उस पर गलत आरोप लगा दिया जाए तो वह मनुष्य जीवन भर उस मनुष्य को माफ नहीं करेगा और किसी दिन उस पर भी आरोप लगा देगा।
10. कोई व्यक्ति अगर किसी को धमकाता है तो वह व्यक्ति अंदर से बदले की भावना रखता है और सही समय आने पर जिस व्यक्ति को धमकाया गया वह उस व्यक्ति को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
अपने गुस्से को शांत कैसे करें :
![]() |
How to calm your anger in Hindi। अपने गुस्से को कैसे शांत करें |
1. अगर किसी बात से आपको गुस्सा आता है तो आप उस बात को बार-बार नहीं सोचना चाहिए।
2. अगर आपको अधिक गुस्सा आ रहा है तो आप उस काम को करिए जो आपको पसंद है जिसमें आपका मन लगा रहे।
3. अगर आप अपने गुस्से को काबू नहीं कर पा रहे हैं तो आप उस स्थान से बाहर चले जाए।
4. गुस्सा करना मूर्खता का पहचान है इसलिए आप एक समझदार व्यक्ति बने और अपने गुस्से को हावी ना होने दें।
5. कम बोलने की कोशिश करें अगर आप झगड़ रहे हैं और अधिक बोल रहे हैं तो आपको अधिक गुस्सा आएगा इसलिए आप कम बोलने की कोशिश करें।
6. माफ करना सीखें अगर कोई व्यक्ति गलती करता है तो आप उस व्यक्ति पर गुस्सा नहीं करें बल्कि उसे माफ कर दे।
7. अपने मन को शांत रखें जिससे आपको छोटी मोटी बात पर गुस्सा नहीं आएगा।
Tags:
Gyan ki baat