आत्मविश्वास कैसे बढ़ाए//How to build confidence
आत्मविश्वास एक ऐसा शब्द है जो प्रत्येक मनुष्य चाहता है की उसका आत्मविश्वास कायम रहे लेकिन अगर उस मनुष्य के सामने कोई मुसीबत आ जाती है तो वह मनुष्य अपना आत्मविश्वास खो देता है आज हम इस विषय के बारे में बताएंगे आत्मविश्वास कैसे कायम रखें।
![]() |
How to build confidence |
1. समस्याओं का सामना करना सीखें : प्रत्येक मनुष्य के अंदर समस्या का सामना करने का हिम्मत तो होता है परंतुु वह डर जाते हैं और हार मान जाते हैं जबकि यह गलत है आप यह मान के चलिए जो भी मनुष्य है वह किसी ना किसी परेशानियों मैंं फसा है और जो लोग उन सभी परेशानियोंं का सामना करते है वही महान इंसान बनते है इसलिए आपके सामने जो भी समस्या है उन समस्याओं का सामना करिये और समस्या का समाधान करिए और अपनी जिंदगी एक अच्छे भविष्य की ओर ले जाइये।
2.किसी से हार ना मानना : अधिकतर लोग अपना आत्मविश्वास तब खो देते हैं जब वह किसी से हार मान जाते हैं जबकि यह गलत है मेरा मानना है जब तक जीवित रहो हार मत मानो अगर आप सही हैं तो आप की जीत होगी आप किसी भी क्षेत्र में जो काम कर रहे हैं उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगा जिसके लिए आपको किसी के सामने झुकने का कोई काम नहीं।
3. अपनी तुलना दूसरों से ना करना : ऐसे कितने लोग हैं जो अपनी तुलना दूसरों से करते हैं और अपना आत्मविश्वास खो देते हैं जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए अगर कोई व्यक्ति आपसे तेज है तो इसका मतलब वह व्यक्ति मेहनत जरूर किया होगा और अपनी तुलना उस व्यक्ति से करते हैं आपके पास भी समय है आप भी मेहनत करिए किसी से अपना तुलना ना करें क्योंकि आत्मविश्वास खुद का चला जाता है।
4.हमेशा सकारात्मक सोच रखना चाहिए: जो व्यक्ति सकारात्मक सोच रखते हैं वह हमेशा सफल हो जाते हैं इसलिए मनुष्य को अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए अगर आपके मन में नकारात्मक गुस्सा आ रहा है तो उसे अपने मन से निकाल दें वरना आपका जिंदगी बर्बाद हो जाएगा नकारात्मक सोचने से मन अशांत रहेगा और आपको कोई काम करने में मन नहीं लगेगा जिससे आप डिप्रेशन का शिकार हो जाएंगे इसलिए अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें और आने वाले भविष्य का पहले से तैयारी करें।
5. हमेशा खुश रहना: जो मनुष्य हमेशा खुश रहता है वह आत्मविश्वास से भरा रहता है जीवन में हमेशा खुश रहना चाहिए जो व्यक्ति अपने जीवन से खुश नहीं है उसके पास तो आत्मविश्वास बिल्कुल नहीं होगा वह तो जिंदा लाश की तरह जीवित रह रहे हैं इसलिए जीवन का मंत्र है खुश रहना खुश करना और आसपास के लोगों को खुश रखना।
6. अधिक से अधिक जानकारी रखना: जो मनुष्य अधिक से अधिक जानकारी अपने पास रखता है वह हमेशा आत्मविश्वास से भरा रहता है वह किसी के सामने बात करने से नहीं डरते हैं वे सभी इंसान से अच्छे से बात करते हैं और अपना अच्छा छवि बना लेते हैं वह सभी लोगों की बातों का जवाब देने में माहिर होते हैं।
7. अपने आप को महान समझना: जो मनुष्य अपने आप को महान समझता है वह मनुष्य आत्मविश्वास से भरा होता है लेकिन दूसरे को ना दिखाना अपने आप को खुद की नजरों में महान समझना जिससे आपके शरीर में अच्छी शक्ति मिलती है और आप किसी भी कार्य को आसानी से कर सकते हैं दूसरे लोगों की परवाह नहीं करते हैं उनके बारे में लोग क्या बोल रहे हैं अपने काम में विश्वास से लगे रहते हैं और सफलता की ओर तेजी से बढ़ते हैं जिससे उन सभी व्यक्तियों को सफलता अवश्य मिलती है।
8. अपने मन को शांत रखना: जो मनुष्य अपने मन को शांत नहीं रख सकता है वह मनुष्य जीवन में सफलता नहीं प्राप्त कर सकता है जिससे उनका आत्मविश्वास नाम का चीज खत्म हो जाता है हमें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है वह मनुष्य कभी भी किसी भी मनुष्य उलझ जाते हैं आज मारपीट कर लेते हैं उन्हें सोचने समझने की शक्ति समाप्त हो जाती है इसलिए बहुत जरूरी है अपने मन को शांत रखना अगर जीवन में कामयाब इंसान बनना है तो मन को हमेशा शांत रखना होगा।
9. अच्छे लोगों के साथ रहना: जो मनुष्य अच्छे लोगों के साथ रहते हैं उन्हें अच्छी बातों का ज्ञान मिलता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है और सोचने समझने की शक्ति अधिक होती है और अपने आसपास के लोगों को भी अच्छे ज्ञान दे पाते हैं इसलिए बहुत जरूरी है खुद को अच्छे लोगों के बीच रखा जाए नहीं तो अगर गलत संगत की लत लग जाए तो जीवन बर्बाद हो जाता है और भविष्य में अपने लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर सकते हैं।
10. खुद को मोटिवेट करना: आत्मविश्वास का मूल मंत्र है खुद को मोटिवेट करना क्योंकि कभी हम किसी परेशानी में फंस जाते हैं तो आप निराश हो जाते हैं और अधिक चिंता करने लगते हो जिससे आपको आत्मविश्वास बिल्कुल खो जाता है और कुछ भी समझ में नहीं आता इसलिए बहुत जरूरी है अगर आप किसी परेशानियों में फंसते हैं तो खुद को मोटिवेट करना जिससे आपको उन सभी समस्याओं से लड़ने की शक्ति मिलेगी।
Tags:
Gyan ki baat
Nice article
ReplyDelete