जादुई चुड़ैल की कहानी//story of the magic witch
एक सुनसान रास्ते में एक लड़की बैठी हुई थी। उसी रास्ते से एक कार वाला व्यक्ति जा रहा था। उस व्यक्ति का ध्यान उस लड़की पर पड़ता है। वह व्यक्ति कुछ दूर जाने के बाद अपनी कार रोक देता है। और अपनी कार को पीछे ले कर आता है। जहां पर वह लड़की बैठी थी। वह व्यक्ति उस लड़की से पूछता है। तुम इतनी रात को इस सुनसान रास्ते में क्या कर रही हो वह लड़की बोलती है। आज मेरी शादी हैं। तब वह व्यक्ति बोलता है फिर तुम यहां क्या कर रही हो वह लड़की बोलती है। लड़के वाले ने शादी से पहले जितनी भी डिमांड किया था। वह सभी डिमांड को मेरे पिताजी ने पूरा कर दिया था। लेकिन शादी के दिन लड़के के पिता ने कार की डिमांड कर दिया मेरे पिताजी कार देने में असमर्थ हैं। जिस वजह से लड़के वाले वहां से चले गए। मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था मैं क्या करूं जिस वजह से मैं वहां से भागकर इस सुनसान रास्ते में बैठी हूं।
Horror Stories in Hindi |
वह व्यक्ति पूछता है। तुम यहां कब तक ऐसी बैठी रहोगी। चलो मैं तुम्हें तुम्हारे घर तक छोड़ दूंगा। वह लड़की बोलती है मैं घर से इसलिए नहीं भागी हूं। कि मैं दोबारा अपने घर चली जाऊं मैं तो आत्महत्या करने के बारे में सोच रही हूं। वह व्यक्ति बोलता है। तुम इतनी छोटी सी बात पर अपनी जान देना चाहती हो वह लड़की बोलती है तुम्हें भले यह छोटी सी बात लग रही है लेकिन मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है अब कौन करेगा मेरे से शादी मेरी तो इज्जत नीलाम हो गई। वह व्यक्ति बोलता है तुम परेशान मत हो कोई ना कोई तुमसे शादी कर लेगा। वह लड़की बोलती है। क्या तुम मुझसे शादी करोगे। वह व्यक्ति बोलता है नहीं मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता हूं। मैं तो तुम्हें जानता भी नहीं हूं। वह लड़की बोलती है मुझे पता है। अब मुझसे कोई शादी नहीं करेगा वह व्यक्ति बोलता है। ऐसी बात नहीं है शादी अचानक से नहीं होती है मुझे अपने माता-पिता को बताना होगा वह लड़की बोलती है तुम्हारे माता-पिता मुझे इंकार कर देंगे जब उन्हें मेरे बारे में पता चलेगा वह व्यक्ति बोलता है।
अब तुम ही बताओ मैं क्या करूं वह लड़की बोलती है तुम मेरी मांग सिंदूर से भर दो वह व्यक्ति बोलता है। मैं अभी कहां से सिंदूर लाऊ। वह लड़की बोलती है। मेरे पास सिंदूर है। वह सिंदूर उस व्यक्ति को देती है। वह व्यक्ति सिंदूर लेता है। और उस सिंदूर से लड़की की मांग भर देता है। जिसके बाद वह लड़की एक जादुई चुड़ैल का रूप धारण कर लेती है। वह व्यक्ति बोलता है। तुम कौन हो जादुई चुड़ैल बोलती है। मैं कोई लड़की नहीं हूं मैं एक जादुई चुड़ैल हूं। मैं किसी का रूप धारण कर सकती हूं। वह व्यक्ति पूछता है। तुमने मुझसे शादी क्यों किया जादुई चुड़ैल बोलती है। मैं अमर होना चाहती हूं। जिसके लिए मुझे 10 लोगों से शादी करके उसका सिर काटना होगा। इतना बोलते ही वह जादुई चुड़ैल उस व्यक्ति का सिर तलवार से काट देती है। जादुई चुड़ेल अपना पहला शिकार कर चुकी थी। अब उसे 9 लोगों का सिर और काटना बाकी था। जिसके बाद वह जादुई चुड़ैल अमर हो जाएगी। जादुई चुड़ैल लड़की का रूप धारण कर के सुनसान रास्ते पर बैठी थी। तभी एक बाइक वाले व्यक्ति का ध्यान उस लड़की पर पड़ता है। और वह व्यक्ति उस लड़की के पास जाता है।
और पूछता है। तुम इतनी रात को इस सुनसान रास्ते पर क्या कर रही हो वह लड़की उस बाइक वाले को अपनी झूठी कहानी सुनाती है। और वह बाइक वाला उसकी बातों का विश्वास कर लेता है। वह लड़की उस बाइक वाले को सिंदूर देती है। और बोलती है मेरी मांग भर दो वह बाइक वाला व्यक्ति उस लड़की की मांग भर देता है। जिसके बाद वह लड़की अपने असली रूप में आ जाती है। और उस बाइक वाले व्यक्ति का सिर अपनी तलवार से काट देती है। इसी तरह से वह जादुई चुड़ैल 9 लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी। एक और व्यक्ति का सिर काटना था। जिसके बाद वह जादुई चुड़ैल हमेशा के लिए अमर हो जाएगी। जादुई चुड़ैल लड़की का रूप धारण करके सुनसान रास्ते पर खड़ी थी। उसी रास्ते पर एक कार आ रहा था। कार वाला व्यक्ति अपनी कार रोक देता है। तब वह लड़की रोने लगती है। और अपनी झूठी कहानी सुनाती है। कार वाले व्यक्ति को पता था। इस रास्ते में एक जादुई चुड़ैल रहती है। जो बहुत सारे लोगों को मार चुकी है। लेकिन वह व्यक्ति को समझ में नहीं आ रहा था। इस जादुई चुड़ैल से कैसे पीछा छुड़ाया जाए।
वह लड़की बोलती है। तुम क्या सोच रहे हो कार वाला व्यक्ति बोलता है। कुछ भी नहीं बताओ मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकता हूं। वह लड़की सिंदूर देती है। और बोलती है मेरी मांग इस सिंदुर से भर दो मुझे अपना बना लो नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगी। कार वाला व्यक्ति बोलता है। मैं तुमसे शादी जरूर करूंगा। मैं तुम्हारी मांग सिंदूर से भर दूंगा। लेकिन मेरी एक शर्त है। वह लड़की पूछती है। बताओ क्या शर्त हैं। वह कार वाला व्यक्ति बोलता है। मैं तुम्हारी मांग अपने घर में भरूगा। जादुई चुड़ैल कुछ देर तक सोचती है। और बोलती है। ठीक है कार वाला व्यक्ति उस लड़की को अपनी कार में बैठता है। और अपने घर आ जाता है। वह व्यक्ति उस लड़की को अपने रूम में बैठता है। और बोलता है, मैं फ्रेश होकर आता हूं। वह लड़की बोलती है। पहले मेरी मांग भर दो बाद में फ्रेश होना वह व्यक्ति बोलता है। मैं तुमसे शादी करने वाला हूं। कम से कम हमें फ्रेश होकर आने दो फिर मैं तुम्हारी मांग भर दूंगा। वह लड़की बोलती है। ठीक है, जल्दी करो वह व्यक्ति घर के पीछे वाले दरवाजा से भाग जाता है। और एक साधु बाबा के पास जाता है। और अपनी सारी समस्या बताता है।
सारी समस्या सुनकर वह साधु बाबा उस व्यक्ति को एक सिंदूर का डब्बा देते हैं। और बोलते हैं, यह सिंदुर उस जादुई चुड़ैल की मांग में भर देना जिसके बाद जादुई चुड़ैल तुम्हारा पीछा छोड़ देगी। वह व्यक्ति सिंदुर का डब्बा लेकर अपने घर आता है। वह लड़की पूछती है। तुम्हें इतना देर कैसे हुआ वह व्यक्ति बोलता है। नहाने में थोड़ा देर हो गया। अच्छा छोड़ो यह सब बात लाओ सिंदुर में तुम्हारी मांग भर देता हूं। वह लड़की उस व्यक्ति को अपना सिंदुर देती है। वह व्यक्ति उस लड़की का मांग भरने ही वाला था। तभी वह व्यक्ति ने बोला पहले तुम अपनी आंखें बंद करो फिर मैं तुम्हारी मांग भरुगा। वह लड़की बोलती है ऐसा क्यों वह व्यक्ति बोलता है यह मेरे घर का रीति रिवाज है। वह लड़की बोलती है। ठीक है, और वह अपनी आंखें बंद कर लेती है। फिर वह व्यक्ति डब्बा वाला सिंदूर निकालता है। और उस सिंदूर से उस लड़की की मांग भर देता है। जैसे सिंदूर वह व्यक्ति उस लड़की की मांग में भरता है। वैसे ही वह लड़की चुड़ैल का रूप धारण कर लेती है। जैसे ही वह जादुई चुड़ैल उस व्यक्ति को मारने वाली थी। वैसे ही वह जलने लगी। जादुई चुड़ैल पूछती है। तुमने क्या किया मेरे साथ वह व्यक्ति बोलता है। मैंने जिस सिंदूर से तुम्हारी मांग भरी है। वह सिंदूर मुझे एक साधु बाबा ने दिया था। देखते देखते वह जादुई चुड़ैल जल कर राख हो जाती है।